महमूदाबाद(सीतापुर): नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के वार्ड इमलिया तिलकापुर में तेज बारिश के चलते कच्ची दिवार गिर गयी। जिसमे महिला की दब कर मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद महमूदाबाद इमलिया तिलकापुर की निवासिनी हसीना उम्र 42 वर्ष पत्नी छोटनने बर्तन साफ कर रही थी। तभी उनके ऊपर कच्ची दिवार गिर गयी जिसमे हसीना दब गई दिवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और घायल महिला को मिटटी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले गए। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया। जहाँ उनकी मौत हो गयी। महिला के दो नाबालिक बच्चे है जिनकी उम्र लगभग 10 व 5 वर्ष है।मौक़े पर उपजिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट, तहसीलदार, लेखपाल पहुंचे उपजिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता की जाएगी!
रिपोर्ट- हरिओम कशयप
