सीतापुर- आज जिले के व्यापारियों ने जिला अधिकारी अखिलेश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि भारत की तरक्की तभी संभव है जब जनसंख्या नियंतरण कानून लागू किया जाए। इस मौके पर रामबाबू श्रीवास्तव ने कहा आज भारत जिस गति से आगे बढ़ रहा है या निश्चित तौर पर विश्व के प्रथम स्थान पर पहुंचेगा। किंतु इसके लिए हम सभी भारतवासियों को यह निर्णय जरूर लेना है, कि भारतवर्ष में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। आकाश बजरंगी ने कहा कि अब वक्त आ गया है की मोदी के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए और जैसे ही यह कानून लागू होगा। भारत की तरक्की अतिशीघ्र नजर आएगी। सीतापुर के तमाम व्यापारी एवं अधिवक्ता, नागरिक, समाजसेवी आदि इस कार्यक्रम में शामिल रहे।
