पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के एक गांव में मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब बिक्री कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही कीl
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जहाँसपुर गांव निवासी राजेश पुत्र रामभरोसे को मुखबिर की सूचना पर थाने के एसआई महेंद्र प्रताप सिंह कांस्टेबल राहुल देव, जंगबहादुर यादव,सतीश कुमार ने छापा मारकर खेत पर बिक्री कर रहे राजेश को 21 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया l
थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जब पुलिस को अपनी ओर आते देखा तो राजेश भागने लगा जिस पर जंगबहादुर यादव तथा राहुल देव ने दौड़कर पकड़ लिया जिस पर सम्बन्धित धाराओ में केस दर्ज कर कारवाही की गई है।
रिपोर्ट – अरुण शर्मा
