म्यूजिक विडियो के माध्यम से भामाशाह के बारे में बता रहे हैं राज महाजन 

 

देश भर में 28 जून को मनाई जाती है भामाशाह जयंती

मेधा वर्मा

27 जून2017नई दिल्ली : उत्तर भारत में 28 जून को भामाशाह जयंती मनाई जाती है। इसी अवसर पर मोक्ष म्यूजिक कंपनी के चेरमेन राज महाजन ने भामाशाह जयंती की शुभकामनाएँ देते हुये बताया वो और उनका परिवार भामाशाह जी के वंशज हैं। गत वर्ष संगीतकार राज महाजन ने एक म्यूजिक विडियो ‘भामा-गाथा’ बनाया था जिसमे भामाशाह और उनके हल्दीघाटी के युद्ध में योगदान के बारे में बताया था। इस म्यूजिक विडियो के लिए उनको वैश्य समाज की कुछ संस्थाओं ने सम्मानित भी किया था।

भामा-गाथा म्यूजिक विडियो में महान दानवीर और राष्ट्रभक्तभामाशाह के बारे में बताया गया है. जब महाराणा प्रताप सिंह हल्दीघाटी की लड़ाई मुगलों से हारने के पश्चात जंगलों में चले गए थेऔर घास की रोटी खाने के लिए मजबूर थे. तबपिता भारमल के पुत्र भामाशाह ने देशहित हेतु महाराणा प्रताप को अपना सर्वस्व दान कर दिया. वो इतनी बड़ी धनराशी थी जो महाराणा प्रताप के लड़ाकोंके लिए 12 वर्ष के निर्वाह के लिए समुचित थी. साथ हीराष्ट्रभक्तभामाशाह ने अपने 2 पुत्रों का भी बलिदान भी इस युद्ध में दे दिया था. दानी भामाशाह ने महाराणा प्रताप के साथ युद्ध में पूरा साथ दिया. और फिर महाराणा ने लड़ाई विजय करने के के बाद मेवाढ़ का बहुत बड़ा भाग वापिस पाया.

भामा-गाथा का कांसेप्टडायरेक्शनप्रोडक्शनगीत और संगीत राज महाजन ने स्वयं किया है और गाया है गायक नितेश शर्मा ने. साथ ही इस गाने में प्रस्तुतिकर्ता हैं खुद राज महाजन. {मोक्ष म्यूजिक के प्रबंध निदेशक राज महाजन इस म्यूजिक विडियो में फिर एक बार नए लुक में नज़र आ रहे हैं। 

मोक्ष म्यूजिक के मैनेजिंग डायरेक्टरसंगीतकार राज महाजन ने बताया, “ज़्यादातर लोग महाराणा प्रताप और हल्दीघाटी के युद्ध के बारे में तो जानते हैंलेकिन बहुत ही कम लोग यह जानते हैं किमहाराणा प्रताप सिंह के जीतने का कारण राष्ट्रभक्त भामाशाह थे,जिन्होंने देशहित की खातिर अपना सब-कुछ महाराणा प्रताप कोअर्पण कर दिया था और युद्ध में महाराणा के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर साथ निभाया था. गीत-संगीत एक अच्छा माध्यम है सन्देश देने का. इसलिए मैं भामा-गाथा’ के माध्यम से जनमानस को भामाशाह जैसे देशभक्त महापुरुष के त्याग के बारे में अवगत करानाचाहता हूँ.

राज महाजन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुये कहा, “मुझे गर्वहै कि मैं महान देशभक्त दानवीर भामाशाह का वंशज हूँ।

भामा-गाथा को YouTube पर देखने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=le_myMBA764

 

मोक्ष म्यूजिक के बैनर तले भामा-गाथा’ विश्व-स्तर पर पब्लिश हो चुका है. YouTube, Wynk, DailyMotion, iTunes, JioSaavn, Gaana, hungama, Spotify, Deezer, Rhapsody, Soundcloud, Airtel, Vodafone, Idea इत्यादि डिजिटल स्टोर्स पर 256 देशों में यह गाना उपलब्ध हो चुका है। 

Leave a comment