80 लीटर शराब के साथ तीन महिलाओं समेत सात लोग गिरफ्तार

पिसावां (सीतापुर) स्थानीय पुलिस टीम द्वारा करीब आधा दर्जन गांवों में छापा मार कर 80 लीटर कच्ची शराब व चार भठ्ठी के साथ तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

रविवार सुबह एसआई अस्मित भारती द्वारा छापा मारकर कर सुमित निवासी ताल गांव के पास से 20 लीटर रामू निवासी रुकनदींनपुर के 20 लीटर मीना निवासी रुकुंदीनपुर से पास से शराब बनाने के उपकरण व 15 लीटर शराब सुशीला निवासी राजुआपुर के पास से शराब बनाने के उपकरण के साथ 10 लीटर शराब बरामद किया।


वहीं एसआई उमराव सिंह ने थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव निवासी दाम्पत्ति सरला व उसके पति आशाराम के पास से शराब बनाने के उकरण सहित तीन लीटर शराब तथा यहीं के निवासी संतू के पास से दो लीटर शराब बरामद कर करीब डेढ़ कुंतल लहन मौके पर ही नष्ट किया गया थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने बताया पकड़े गये सभी लोगो पर सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी है।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment