डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर द्वारा तालाबों के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण की पहल

रामकोट/सीतापुर। डालमिया चीनी मिल, ईकाई- जवाहरपुर के सहा. अधिसाषी निदेषक टी. एन. सिंह के निर्देषन में क्षेत्र में घटते जलस्तर एवं भूगर्भ जल के अंधाधुंध दोहन के परिणामस्वरुप जलसंकट से निपटने हेतु जवाहरपुर चीनी मिल के तत्वाधान में डालमिया भारत फाउण्डेषन द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तालाबों का जीर्णोद्धार कर वर्षा जल संरक्षण को सुनिष्चित करने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इस क्रम में चीनी मिल, जवाहरपुर के अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर ग्राम गाजीपुर के तालाब की खुदाई व सौन्दर्यीकरण कार्य का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में गांव के प्रधान, किसान व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

बताया गया कि जल संचयन हेतु फाउण्डेषन प्रथम चरण में क्षेत्र के 5 तालाबों की खुदाई का कार्य करवाकर किनारे पर फलदार व छायादार पौधों को रोपित किया जाएगा।

वर्षा जल के अतिरिक्त आवष्यकता पड़ने पर नहरों से लिंक कर तालाबों में जल भराई की व्यवस्था भी करायी जा सके इस हेतु पंचायत के साथ मिलकर योजना बनायी जा रही है।

गाजीपुर में 2 तालाब, लिलसी में 1 तालाब, पूरनपर व ढलिहा में 1-1 तालाब के अतिरिक्त दूसरे चरण में अन्य 5 तालाबों का चिन्हीकरण का कार्य फाउण्डेषन द्वारा किया जा रहा है।

रामकोट से- रियासत अली सिद्दीकी की रिपोर्ट

Leave a comment