सीतापुर: अहिल्याबाई होल्कर की 294 वीं जयंती समारोह में धनगर समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मोहनलालगंज क्षेत्र के सांसद कौशल किशोर पधारें धनगर समाज की ओर से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपशाखा सिधौली को माननीय सांसद के स्वागत के लिए आमंत्रित किया गया । जिसमें सीतापुर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी योगेश्वरी दीदी और बी.के. रश्मि बहन ने सांसद कौशल किशोर जी का गुलदस्ता और परमात्मा का चिन्ह देकर स्वागत किया।
साथ में ईश्वरीय प्रसाद भी दिया गया और मान माउंट आबू पधारने के लिए निमंत्रण दिया गया बीके बॉबी भाई माउंट आबू से पधारे थे उन्होंने परमात्मा का परिचय दिया और सेवा केंद्र पर साप्ताहिक कोर्स करने के लिए प्रेरणा दी।
