पिसावां (सीतापुर) पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शनिवार की देर शाम 7 बजे पुलिस ने पैदल गस्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिसावां थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की ।

इस दौरान अतिक्रमण कारियो को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत दी तथा मोटरसाइकिल सवार लोगो को हेलमेट लगने के लिए कहा तथा कुछ मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध दिखे जिनको पूछताछ करने के लिए थाने पर भेजा गया पैदल गस्त थाने से शुरु होकर गोपमाऊ मार्ग बाजार तथा मिश्रिख,महोली,नेरी मार्ग आदि पर की गई गस्त के दौरान एसआई एमपी सिंह,एसआई मुकुट सिंह,एसआई,आदेश दत्त-भट्ट,एसआई अश्मित भारती, कांस्टेबल राहुल देव,श्रीकृष्ण यादव,मनोज कुमार,रंजीत कुमार,राममोहन,अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
