प्रदेश अध्यक्ष PSPSA विनय कुमार सिंह ने SCERT लखनऊ पहुँच कर दी बधाई
(लखनऊ): Scert लखनऊ में आयोजित योग प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त जनपदों से आए शिक्षकों के मध्य प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 25 का चयन किया जाना था जिसमें पुरुष वर्ग में देवेश कुमार खरे (स.अ.)पूर्व मा. वि कैमाहा जिला मंत्री PSPSA महोबा महिला वर्ग में शमा यादव स.अ. प्रा.वि. दड़हतमाफ
एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दढ़हत माफ की कक्षा पांच की छात्रा मोहिनी ने सर्वश्रेष्ठ 25 में चयनित होकर महोबा जनपद को यह गौरव दिलाया है SCERT लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
योग प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा का प्रदेश स्तर पर वर्चस्व, छात्र-छात्रा और शिक्षिका विजयी। लखनऊ में पिछले 3 दिनों से चली आ रही प्रदेश स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता का आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन समापन हुआ। यह योग प्रतियोगिता जनपद अमरोहा के लिए गौरवपूर्ण रही, जिसमे जनपद से प्रतिभागी छात्र- छात्रा और महिला शिक्षक को सफलता प्राप्त हुई।
प्रदेश स्तर पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से बालक बालिकाओं और शिक्षक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 19 तारीख को बालक और पुरुष शिक्षकों की प्रतियोगिता संपन्न कराई गई और 20 तारीख को बालिकाओं और महिला शिक्षकों की प्रतियोगिता हुई।
जनपद अमरोहा से बालिका वर्ग में कु. दीपिका ने प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही छात्र नितिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और शिक्षको की प्रतियोगिता मे शिक्षिका मीनू सिंह पंवार ने विजय प्राप्त करके जनपद अमरोहा का परचम प्रदेश स्तर पर लहराया। विजयी दोनों छात्र प्राथमिक विद्यालय तिगरी, ब्लॉक गजरौला के कक्षा 5 के विद्यार्थी हैं तथा मीनू सिंह पवार, उच्च प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर मे सहायक शिक्षिका के रूप मे कार्यरत है।
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में विजयी छात्र- छात्रा, शिक्षिका मीनू सिंह पंवार और योग शिक्षक जोगेन्द्र सिंह को बेसिक शिक्षा निदेशक संजय सिन्हा और संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय सिंह द्वारा मैडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए।
छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके योगा प्रशिक्षक जोगेन्द्र सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय तिगरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने इन दोनों बालक बालिकाओं को इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया था और गर्मियों की छुट्टियां होने के बाद भी विद्यालय मे एक माह से लगातार Summer camp का आयोजन करके दोनों छात्रों कों प्रशिक्षित किया गया था।
