अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगो ने किया योग

महमूदाबाद (सीतापुर) महमूदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महादेव पुरम में अन्तर राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उपजिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट व आरएसएस के रामकुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर शिविर की शुरुआत की !

योग शिक्षक दीपक श्रीवास्तव ने लोगो को योग करवाया तथा उपस्थित लोगों को योगासन कराने के साथ साथ कौन सा योग किस बीमारी में लाभ करता है की जानकारी दी शिविर के अंत में उपजिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है भारत की जनता राष्ट्रवाद और संस्कृति से कभी दूर नहीं हो सकती अगर हमें निरोग रहना है तो योग करना पड़ेगा क्योंकि योग रोगों को जड़ से समाप्त कर देता है ।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आशा मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष प्रति0 अम्बरीश गुप्ता एडवोकेट, श्री संकटा देवी मंदिर के अध्यक्ष आर के बाजपेयी, क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, सीएचसी अधीक्षक डॉ0 अजय वर्मा , बीडीओ, भाजपा नेता मोहन प्रसाद बारी, संजय वर्मा,रमा शंकर वर्मा, पीयूष वर्मा, समाज सेवी पंकज जैन, नीरज जैन, उमाशंकर वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे साथ ही इस अवसर पर महमूदाबाद सामुदायिक भवन केंद्र द्वारा निशुल्क ब्लेड जांच, सुगर जांच,भार की जांच की गई।

रिपोर्ट- हरिओम कश्यप

Leave a comment