पिसावां (सीतापुर) पुलिस ने 110 लीटर अवैध शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी एम पी सिंह ने बताया कि थाने के एसआई मुकुट सिंह हमराही पुलिस बल के साथ पिसावां से नेवादा मार्ग पर बुधवार की सुबह गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मूडाखुर्द गांव के पास तीन अग्यात व्यक्ति के छिपे होने की सूचना पर छापा मारा जहाँ पर पेड के नीचे छिप कर बैठे व्यक्ति मौके से भागने की कोशिश करने लगे उसी समय तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया पकडे गये आरोपियों से पूंछतांछ करने पर आरोपियों की निशान देही पर पडोस के गन्ने के खेत मे रखी 110 लीटर अवैध शराब बरामद कर लिया प्रभारी ने बताया पकडे गये आरोपियों मे मूडाखुर्द निवासी लाला राम पुत्र लल्लू राम,छोटक्के पुत्र गोबर्धन तथा गुरूसंडा निवासी किशोरी लाल पुत्र छोटक्के के रूप मे पहचान हुई है उन्होंने बताया तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
