बाला जी महाराज के वार्षिक उत्सव पर मची धूम,काटा गया केक

महमूदाबाद (सीतापुर )नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के मोहल्ला पांडेय हाता में स्थित श्री मेंहदीपुर बाला जी महाराज का अष्टम् वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें श्री बाला जी महाराज का बहुत ही मनमोहक श्रृंगार किया गया I तत पश्चात श्रृंगार की आरती भी की गई।


बाला जी महाराज के श्रृंगार में विशेष योगदान रोहित गुप्ता , मयंक गुप्ता , उत्तम कुमार गुप्ता , लवकेश कश्यप , मनीष गुप्ता , पुलकित यज्ञसैनी , आदि लोग मौजूद रहे / मन्दिर की साज सज्जा के उपरान्त सांयकाल आठ बजे महाआरती की गई महाआरती की गई जिसके बाद केक काटकर अष्टम् वार्षिकोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया /
जिसमें भारी संख्या मे श्रद्धालुगण उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट- हरिओम कश्यप

Leave a comment