मूर्ति अनावरण करने के दौरान रोडवेज बस स्टॉप का भी निरीक्षण किया मंत्री ने

महमूदाबाद (सीतापुर )-सन्त की मूर्ति अनावरण में पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवाहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सीतापुर के महमूदाबाद के ग्राम मलिकापुर निवासी विक्रम सिंह ने अपने पिता सन्त स्व0 रामखेलावन की याद में मूर्ति लगवाई जिसका अनावरण करने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुँचे ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सन्त जो होते है वह लोगो के ह्रदय को परिवर्तित करते है उनका एक ही सपना होता है कि वह अपना जीवन राष्ट्रीय और समाज के लिये जीवन को समर्पित करते है इस दौरान वह विधानसभा कुर्सी विधायक साकेन्द्र वर्मा के आवास पर भी गए साथ ही उन्होंने रोडवेज बस स्टॉप का भी निरीक्षण किया! इस दौरान पूर्व विधायक राजरानी, भाजपा नेता अम्बरीश गुप्ता, सुरेश वर्मा पूर्व चेयरमैन, मोहन प्रसाद बारी, मौजूद रहे!

रिपोर्ट- हरिओम कश्यप

Leave a comment