पिसावां (सीतापुर) रविवार को थानाध्यक्ष के स्थानांतरण होने पर क्षेत्र के लोग भावुक होकर फूल माला पहना कर विदाई दी इस दौरान क्षेत्र के कई सभ्रांत लोग मौजूद रहे।पिसावां थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का रविवार की दोपहर बाद थाना सदरपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोग थाने पहुचे जहाँ पर थानाध्यक्ष को फूल माला पहना कर विदाई की इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस विभाग मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये क्षेत्र के कुछ लोगो मे नारजगी तो कुछ को खुशी अवश्य होती है उन्होंने क्षेत्र की जनता को पुलिस के सहयोग करने तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने की बधाई दी।

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह पिसावां थाने का प्रभार संभालते ही प्रेमी जोडो की शादी करा कर चर्चा मे रहे जिसके बाद क्षेत्र के दो बेसहारा परिवार के बच्चों के सहारा बन कर कपडे अनाज व बच्चो की पढाई की व्यवस्था की रविवार को थानाध्यक्ष का स्थानांतरण होने पर क्षेत्र के लोग थाने पहुंच कर स्वागत कर विदाई की इस अवसर प्रधान निर्दोश शास्त्री,अनूप सिंह,राजेश सिंह,धीरेंद्र मिश्रा,पंकज कुमार मिश्र,एसआई महेंद्र प्रताप सिंह,मुकुट सिंह अस्मित भारती,कांस्टेबल,राहुल देव,सुनील कुमार,तनुजा यादव,कविता,प्रियंका आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
