पिसावां (सीतापुर) हरियाणा की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ छापा मार कर पांच माह पूर्व भगाई गई किशोरी को बरामद कर लिया हरियाणा प्रदेश के जिला चरखी दादरी के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव के निवासी पिता ने अपनी 19 वर्षोय किशोरी को दो फरवरी को अगुवा कर भगा ले जाने के आरोप मे थाना क्षेत्र मे तहरीर दे कर आरोप लागाया था जिस पर हरियाणा की पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन फरवरी को उत्तर प्रदेश के जिला मऊ थाना मधुबन के गांव सिहासन निवासी मुलायम पुत्र सुरेंद्र तथा राम निराले पुत्र अग्यात पर केस दर्ज कराया था जिस पर हरियाणा की पुलिस ने एक आरोपी मुलायम को गिरफ्तार कर अगुवा की गयी किशोरी की जानकारी करने के बाद हरियाणा से एस आई अनिल कुमार के साथ महिला आरक्षी पूनम,सीमा,आदि पुलिस शुक्रवार स्थानीय थाने पहुंच कर स्थानीय पुलिस के साथ बीती रात थाना क्षेत्र के बिचपरिया गांव निवासी रामनिराले पुत्र राकेश पांडे के घर पर छापा मारा जहाँ पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया।
पिसावां थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस का सहयोग कर अगुवा की गयी किशोरी को बरामद करा कर बयान के लिये हरियाणा भेज दी गयी हैं।
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
