मोहम्मदी खीरी- धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा के विरुद्ध एक आरक्षी द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद भाजपाइयों में मोहम्मदी पुलिस के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया व भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया तथा भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि माननीय सांसद के विरुद्ध पुलिस ने जो रिपोर्ट लिखी है।वह सरासर निराधार है।बह इससे पूर्व 5 साल सांसद रह चुकी हैं।उन पर किसी से भी गलत व्यवहार का कोई आरोप नहीं लगा है।उन्होंने बताया कि सांसद निर्वाचित होने के बाद वह लगातार मोहम्मदी में अवैध खनन सट्टा और गोकशी अवैध पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध के लिए प्रयास कर रही थी।उन्होंने इन विषयों को लेकर मोहम्मदी पुलिस के विरुद्ध शिकायत भी की थी।इसी विषय को लेकर सांसद ने आरक्षी को डांट लगाई थी। रिपोर्ट दर्ज करना पुलिस की एक चाल है।हम लोग और पूरा संगठन माननीय सांसद जी के साथ है। एक प्रश्न के उत्तर में नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया कि सांसद की ओर से ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।संगठन में ऊपर स्तर तक बात की जा रही है।नगर पालिका अध्यक्ष तथा भाजपा नगर अध्यक्ष ने पूरी घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
