महमूदाबाद (सीतापुर)आज ज्येष्ठ माह के आखरी मंगलवार को जगह जगह पर भंडारों का आयोजन किया गया।सुबह से ही हनुमान मन्दिरों में प्रसाद चढ़ाने को लेकर भक्तों का तांता लगा रहा सुबह से ही मन्दिरों में जयकारों से शहर गुंजायमान हो गया !

शहर में सब्जी मंडी के पास अमित जयसवाल,पुतान ,बन्नी मंदिर में रितेश रस्तोगी, दुर्गा मंदिर के पास पत्रकार श्रीश रस्तोगी, सिधौली क्रासिंग पर समाज सेवी राजेश कुमार सिंह,राहुल सिंह,राठौर ढाबा के पास समाज सेवी विपिन वर्मा,अनिल राठौर, बस स्टाफ, रामकुंड चौराहे आदि कई स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भंडारे में चावल, छोला, पूड़ी, सब्जी,कढ़ी चावल, शर्बत आदि वितरण किया गया सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भंडारों को सफल बनाया।
रिपोर्ट- हरिओम कश्यप
