क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

रामकोट/सीतापुर। सीतापुर जनपद के रामकोट कस्बे में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च रामकोट कस्बे के बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप तक निकाला गया। मार्च अलीगढ़ की रहने वाली मासूम बच्ची ट्विंकल की निर्मम हत्या होने के विरोध में और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते हुए और बच्ची को कैंडल द्वारा और अपने संगठन के पदाधिकारी द्वारा श्रद्धांजलि देने का कार्य किया गया।

जिसमें मुख्य सीतापुर के जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल शुक्ला उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह के निर्देशानुसार कैंडल मार्च का आयोजन किया। और सरकार को मार्च के माध्यम से बताया की पिछले दो महीनों में लगभग 10 घटनाएं रेप की हुई है। जिस पर सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। मैं राज्य सरकार से निवेदन करता हूं कि दोषियों को जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए फांसी की सजा हो।

रामकोट कस्बे के अंदर सैकड़ों क्रांतिकारी पदाधिकारी जिला सचिव प्रेम शंकर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरविंद बाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष आकाश वाल्मीकि, मिश्रिख ब्लाक अध्यक्ष नितिन सिंह, अध्यक्ष हिमांशु बंसल, जिला महामंत्री सोनू कश्यप, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिला महासचिव संकट वर्मा, संदीप, अभिषेक, अर्जुन, विनीत, राजू, सूरज, चंदन, रजत आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment