मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से 2 युवको की मौत

रामकोट/सीतापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर रायपुर के निकट रविवार सुबह करीब 10:30 पर मोटरसाइकिलो की आमने-सामने टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई।

मृतक की पहचान अयूब पुत्र शब्बीर 48 वर्ष निवासी करीम नगर थाना पिहानी जिला हरदोई के रूप में की गई जबकि  मृतक पत्नी नफीसा व उसकी मासूम बेटी पलक 5 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। दूसरा युवक कुलदीप यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी बरगदिया थाना रामकोट की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment