हिन्दू समाज पार्टी सीतापुर के गठन को लेकर बैठक सम्पन्न

महमूदाबाद (सीतापुर) हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की अध्यक्षता में मो नई बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मड़ी त्रिपाठी भी मौजूद रहे इस बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव सभी सीटों पर हिन्दू समाज पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी इस लिए सभी लोग अभी से ही मेहनत से जुट जाओ साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण को लेकर पार्टी अगस्त माह में पार्टी द्वारा की जाने वाले आंदोलन की रूप रेखा भी तैयार की गई ! इस बैठक में अनुपम सिंह को जिला अध्यक्ष,धर्मराज तिवारी जिला उपाध्यक्ष, हरीश गुप्ता कोषाध्यक्ष, पीएल गौतम संगठन मंत्री,मृत्युंजय बाजपेयी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह गोंदलामऊ ब्लाक अध्यक्ष,संतोष कुमार चौहान ब्लाक अध्यक्ष रामपुर मथुरा, जय शंकर अवस्थी जिला कार्यकारिणी युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया!इस अवसर पर सत्यम तिवारी, अरुण वर्मा, धनन्जय बाजपेयी, हिमांशु वर्मा, अखिलेश सोनी,विवेक वर्मा, हीरू गुप्ता आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे!

रिपोर्ट- हरिओम कश्यप

Leave a comment