पिसावां की जामा मस्जिद के सामने भरा पानी फैली गंदगी स्वच्छता को मुंह चिढा रही सरकार

पिसावां (सीतापुर) ईद त्योहर पर नमाज पढने के बाद बच्चो मे खुशी का माहौल देखने को मिला बडे शौख से जिमा मस्जिद मे बच्चों ने नमाज पढी जिसके बाद मस्जिद से निकलते ही एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी वहीं क्षेत्र मे पूर्व सपा विधायक ने भी लोगो के गले मिल कर ईद त्योहर आपसी भाई चारे के साथ मिल कर खुशियां मनाने के लिये कहा तथा बधाई दी।


पिसावां की जामा मस्जिद के सामने भरा पानी फैली गंदगी स्वच्छता को मुंह चिढा रही सरकार साफ सफाई पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही है तथा सफाई के लिये खंड विकास कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती है लेकिन ईद त्योहर पर भी जहाँ लोग खुशियां मना कर एक दूसरे के गले मिल रहे है वहीं मस्जिद से नमाज पढ कर लोग इधर उधर से निकल रहे है कोई अपने को कीचड से बचा कर तो कोई बच्चों को उठा कर कीचड से निकल रहा है इस विषय पर नमाज पढ कर निकले रमजानी गाजी,नशीरा गाजी,सुल्तान,लाल मोहम्मद आदि लोगो ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी घरो से निकलने वाला पानी सडक पर ही भर जाता है गंदा पानी निकास के लिये कोई नाली नही है जिसकी वजह से पानी सडक पर भरता रहता तथा कूडा भी पानी मे सड कर कीचड बन जाता इससे काफी परेशानी उठानी पड रही क्षेत्रीय नेताओं से कई बार इस तरफ ध्यान दिलाया गया लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नही हुई।

रिपोर्ट- अरूण शर्मा

Leave a comment