महमूदाबाद (सीतापुर )महमूदाबाद में बड़े हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया गया । सभीलोगो ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की तो कोई फोनों पर ही ईद की बधाई दे रहा था ।

सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा ईद गाह में ईद की नमाज अदा की गई वही कुछ लोगो ने मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की!ईदगाह के पास लगने वाले मेले का बच्चों ने खूब लुफ्त उठाया ईदगाह के बाहर सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने भी लोगो से ईद मिला वही इस अवसर पर समाज सेवी राजू अंसारी,आमिर अरफ़ात,इस्तियाक खा,मो0 इरफान मंसूरी, आजाद, वसी अहमद आदि तमाम लोग मौजूद रहे वही ईद पर्व को देखते हुए प्रशासन भी काफी चौकन्ना रहा!
रिपोर्ट- हरिओम कश्यप
