आरजेडी से मिला सीएम नीतीश को ऑफर : भवेश यादव

पटना संवाददाता,
राजद के युवा सम्राट भवेश प्रसाद यादव ने कहा कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनावों में यदि बीजेपी को पछाड़ना है तो सभी गैर भाजपाई दलों को एक होना पड़ेगा. नॉन-बीजेपी पार्टियों में जेडीयू भी शामिल।
लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां उफान पर हैं. अब राजद ने भी जेडीयू प्रमुख को खुला ऑफर दे दिया है.
राजद के युवा सम्राट भवेश यादव ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में अगर जीत हासिल करनी है और बीजेपी को पछाड़ना है तो हर हाल में सभी गैर भाजपाई पार्टियों को एकजुट होना होगा।

इसके साथ ही भवेश यादव ने कहा कि इन गैर भाजपाई पार्टियों में नीतीश कुमार भी शामिल हैं. नीतीश कुमार कब किसका साथ छोड़ दें और फिर हाथ मिला लें यह कोई नहीं कह सकता। भवेश यादव ने पार्टी की करारी हार के कारणों के जवाब में टिकट के बंटवारे पर सवाल उठाया और कहा कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा सही तरीके से नहीं हुआ था. कमजोर उम्मीदवार होने के बावजूद भी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया. टिकट बंटवारे से लेकर नेतृत्व तक के लिए कोई कॉमन मिनिमम प्रोग्राम नहीं था।

भवेश यादव ने कहा कि पार्टी के नेताओं को सवर्ण आरक्षण बिल का विरोध करना भी भारी पड़ा. सवर्ण आरक्षण बिल के विरोध का फैसला गलत था. इसके साथ ही देश-प्रदेश स्तर पर कई बड़ी चूक हुई है, जिसका सभी को जवाब देना पड़ेगा. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को बिहार में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

महागठबंधन के अगुआ आरजेडी ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से सभी हार गए थे. इस हार के बाद दबी जुबान से ही सही राजद के कई नेताओं ने नेतृत्व से लेकर टिकट बंटवारे तक पर सवाल खड़े किए थे. पार्टी ने हार के बाद इसकी जांच का भी फैसला लिया है।

Leave a comment