सती कन्वेंशनर्स की ओर से भंडारे का हुआ भव्य आयोजन

सीतापुर – शहर के सती कन्वेंशनर्स द्वारा बस अड्डा रोड राजस्थानी होटल के बगल में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, भंडारे में श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आनंद लिया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध प्रसाद, हलवा, पूडी सब्जी , शीतल जल आदि की व्यवस्था की गई।

सती कन्वेंशनर्स की ओर से मानस अग्रवाल ने जानकारी में बताया भंडारे से पहले हनुमान भगवान का पूजन अर्चन व आरती की गई फिर भगवान को भोग लगाकर लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया ।

सती कन्वेंशनर्स के प्रभारी ने बताया उनका परिवार इस कार्यक्रम में भक्ति भाव से मौजूद रहा । साथ ही हमारे संस्था के सभी कर्मचारी व मित्र गण आदि मौजूद रहे।

Leave a comment