विशाल भंडारे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी हुए शामिल
मैनपुरी| गुरु सत्संग के उपलक्ष्य में शनिवार को धूमधाम से विशाल भंडारे का आयोजन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के युवा नेता उमाशंकर यादव के निज निवास गोलियापुर (करहल) में हुआ।

आयोजन मे पूजा अर्चना कर अपने परिवारों के लिए सुख शांति की कामना की। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा गुरु भक्तों के दुख हरने वाले होते हैं। साथ ही उन्होंने 2022 की तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से मेहनत करने को कहा उसके पश्चात शिवपाल सिंह यादव जी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और सभी कार्यकर्ताओं से मिले और उनका उत्साहवर्धन किया।
