पिसावां (सीतापुर) करीब डेढ़ सप्ताह से राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व० अनुरुद्धसिंह स्व० सचेन्द्रसिंह टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरसंडा इलेवन टीम व रितिक इलेवन टीम के बीच खेला गया जिसमें रितिक इलेवन टीम को हराकर गुरसंडा इलेवन टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शानदार जीत हासिल की।

फाइनल मैच के दौरान गुरसंडा इलेवन टीम के कप्तान रिजवान ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया बैटिंग करने उतरी रितिक इलेवन टीम निर्धारित 14 ओवरों में 72 रन बनाकर आलआउट हो गयी लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी गुरसंडा इलेवन टीम ने 2 विकेट खोते हुये महज 7.2 ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर फाइनल मैच में शानदार जीत हासिल की। मैनऑफद मैच व मैनआफ़द सीरीज गुरसंडा इलेवन टीम के अली को घोषित किया गया जिन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुये फाइनल मैच में 4 ओवरों में 13 रन देते हुये 4 विकेट झटके और चौदह रनों का योगदान दिया। विजेता व उप विजेता टीम को अभयकुमार सिंह फौजी व तरुण रस्तोगी द्वारा पुरष्कृत किया गया।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
