पिसावां(सीतापुर) अवैध कच्ची शराब के पीने से हो रही आये दिन घटनाओं को लेकर कृषक उत्थान सेवा संस्थान ने उठाया सराहनीय कदम।अवैध शराब बनाने वाले अपने आपको पुलिस के सामने समर्पण करदे तो कृषक उत्थान सेवा संस्थान द्वारा उनको जीविकोपार्जन हेतु रोजगार दिलाने में मदद करेगा।यह बात संस्थान के अध्यक्ष वीरेश शुक्ला ने नेरी में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान कही उन्होंने बाराबंकी के राम नगर तहसील,कानपुर सीतापुर, लखनऊ आदि कई जगहों पर जहरीली कच्चीशराब पीने से हुयी सैकड़ों लोगों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुऐ कहा शराब बंदी के लिए शाशन प्रशासन के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी इसके ख़िलाफ़ अभियान चला कर के सहयोग करना चाहिए।इस बात से आहत होकर वीरेश बताया कि जो समाज के लोग जहरीली शराब बना रहे है वो पुलिस में समर्पण करें।हमारा संस्थान उनको रोज़गार देने के लिए हर सम्भव मद्दत करेगा ताकि ज़हरीली कच्ची शराब न बना कर के आमआदमी की तरह अपना रोजगार करे।
उन्होंने ने बताया कि कच्ची शराब पूर्ण तरीके से बंद होनी चाहिये, यह जानलेवा तो है ही इसके साथ साथ आये दिन घरेलू विवाद उत्पन्न करती है।जिसके चलते सैकडों दर्जन परिवार बिछड़ चुके है।शराब समाज के लिए अभिशाप बन चुकी है।मेरा सरकार से भी कहना है कि बिहार की तरह यूपी में कच्ची पक्की सब प्रकार की शराब बंदी होनी चाहिए।इस मौके पर रामसनेही,सोमनाथ,केदारी,रामनाथ सहित काफी लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
