पेड़ से लटकता मिला लापता युवक का शव

पिसावां(सीतापुर) थानाक्षेत्र के अंतर्गत डेढ़ माह पहले घर से बाजार को गया व्यक्ति लापता हो गया था जिसके डेढ़ माह बाद उसका शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेजा गया

थानाक्षेत्र के नसीराबाद निवासी रामौतार उम्र 42 वर्ष पिछले 12 अप्रेल को घर से नाराज होकर गुरसंडा बाजार को आया था वापस घर ना पहुचने पर 20 अप्रेल को उसकी पत्नी अनीता देवी ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराया था शुक्रवार सुबह कुछ लोगो ने रमुआपुर के जंगल मे एक पेड़ से लटकता हुआ शव देखा जिसकी जानकारी पाकर उसके घरवाले वाले भी मौके पर पहुच गये जिसके बाद म्रतक की पत्नी अनीता देवी पुत्र अमित कुमार ने कपड़ो व उसके हुलिया से पहचान कर पुलिस को सूचना दिया सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि परिजनों का किसी पर आरोप नही है पीएम के बाद स्थित साफ होगी।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment