सातवें लीग मैच में गाजी इलेवन टीम ने जीता मैच, शुक्रवार को होगा पहला क्वार्टर फाइनल मैच

 

पिसावां(सीतापुर) कस्बे के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व० अनुरुद्धसिंह स्व०सचेन्द्रसिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां लीग मैच गाजी इलेवन व चौधरी इलेवन के बीच हुआ जिसमे चौधरी इलेवन टीम को हराकर गाजी इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम ने मैच जीत लिया।
गाजी इलेवन क्रिकेट क्लब के कप्तान रिहान गाजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुये निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 95 रन बनाये जिसका पीछा करते हुये चौधरी इलेवन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी निर्धारित 16 ओवरों में 4 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी चौधरी इलेवन की तरफ से अनिकेत ने 22 रन व राजा ने 21रन बनाये गाजी इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम के कोमल ने 16 व कुलदीप गुप्ता ने 19 रनो का योगदान दिया। गाजी इलेवन टीम के खिलाड़ी कोमल को मैनआफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने 2 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लिए व 16 रनों का योगदान दिया। कमेटी उपाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच नितिन इलेवन टीम बनाम तेंदुवा टीम के मध्य होगा।इस मौके पर गोलू सिंह, राहुल अमित,अंकित , आकाश ,गौरव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment