कोतवाल, दरोगा समेत चार सिपाहियों पर गिरी गाज
महमूदाबाद (सीतापुर )कोतवाली महमूदाबाद छेत्र के ग्राम सैदनपुर व सेजौरा में जहरीली शराब पीने से हुई 3 लोगों की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेने के बाद आईजी लखनऊ जोन एसके भगत देर रात महमूदाबाद के ग्राम सैदनपुर पहुंचे। आईजी के साथ एसपी एलआर कुमार के साथ तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे। यहां आईजी ने करीब 3 घंटे तक जांच की। जाँच के आधार पर पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्यवाही के आदेश दिए।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महमूदाबाद कोतवाल गोपाल नारायण सिंह, पैंतेपुर चौकी इंचार्ज उदयवीर यादव,सिपाही सदाशिव मिश्रा, अनिल पांडेय, विष्नु गुप्ता, राघवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। वही पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले कन्हैया लाल व उसकी पत्नी, उसके पुत्र अतुल, छोटे के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम,328, 302 आईपीसी व 3( 2 )5 एस सी एस्टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है वही जहरीली शराब बेचने वाले आरोपी कन्हैया लाल व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। विदित हो कि यह अवैध शराब बेचने का गोरखधंधा महमूदाबाद की पेतेपुर पुलिस चौकी से लगभग 300 मी0 की दूरी पर चल रहा था जो कि जनपद बाराबंकी की सीमा से कुछ ही दूरी पर है यह ज़हरीली शराब के पीने से विजय, सुमेर लाल व विनोद की मौत हो गईं है । वही 4 लोगों का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
रिपोर्ट- हरिओम कश्यप
