बिजली की अघोषित कटौती से किसान परेशान

पिसावां (सीतापुर) योगी सरकार के निर्देशों को ताक पर रखकर दी जा रही क्षेत्रवासियों को बिजली योगी सरकार का निर्देश है कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली तथा ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली दी जायेगी लेकिन यहाँ सिर्फ क्षेत्रवासियों को सिर्फ मुश्किल से 8 घण्टे बिजली सप्लाई दी जाती है वह भी दस दस मिनट पर ट्रिप करती है जहाँ एक तरफ लो बोल्टेज है वही बिजली की अघोषित कटौती ते क्षेत्रवासी परेशान है वही बिजली के लो बोल्टेज तथा अघोषित कटौती के चलते किसानों फसल सूख रही है बिजली विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से किसान परेशान है

क्षेत्र के अकोहरा गांव निवासी गया प्रसाद शर्मा ने बताया कि बिजली की सप्लाई मुश्किल से 6 से 8 घण्टे मिलती है उसमें भी कई बार ट्रिप होती है किसानो ने लाखों रुपये पानी की तरह बहाया तब जाकर मोटर लगवाया उसके बाद अब बिजली की अघोषित कटौती से किसान परेशान है किसानों के खेत में खड़ी गन्ने की फसल सूख रही धान की रोपाई होनी है कैसे हो जब बिजली न होने की जानकारी पावर हाउस पर फोन द्वारा की जाती तो अधिकांश सीयूजी नम्बर बंद मिलता है भकुरहा गांव निवासी इंदर शर्मा ने बताया कि जब से संसदीय का चुनाव हुआ है उसके बाद से बिजली कटौती अधिक होने लगी है जब कभी बिजली आने की शिकायत बिजली विभाग वालो से करो तब तेज हवा तथा मेंन सप्लाई न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है वहीं कस्वा निवासी सन्दीप जायसवाल,राजीव गुप्ता, सलमान खां, सचिन गुप्ता,मोहित जायसवाल आदि ने रोस्टर के अनुसार बिजली की मांग की है।

रिपोर्ट- अरूण शर्मा

Leave a comment