रामनिवास पप्पू वर्मा के आवास पर रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन

आपसी भाईचारे, अमन व मोहब्बत का पैगाम दे रहे रोजा इफ्तार

रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती, तरक्की व खुशहाली की दुआएं भी मांगी

रामकोट/सीतापुर। रमजान-उल-मुबारक के पाक माहीने में आयोजित होने वाले सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी आपसी सौहार्द व भाईचारे को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ समाज को अमन-चैन व मोहब्बत का पैगाम भी दे रहे हैं। दावते इफ्तार में शामिल हिदू-मुस्लिम भाई यह संदेश दे रहे हैं कि समाज में जहर घोलने वालों की संख्या शांति व मिल्लत चाहने वाले से अधिक नहीं है।

रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल रोजेदार

इसकी एक बानगी रामकोट कस्बे में भी दिखाई दी। यहां रामकोट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा के आवास परिसर में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। शाम को निर्धारित वक्त पर अजान की सदा बुलंद होते ही बच्चों व बड़ों ने रोजा खोलते हुए खुदा का शुक्र अदा किया। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज हाफिज जलील अहमद ने अदा कराई। इसके बाद दुआओं का एहतेमाम किया गया।


इस मौके पर यहां रोजेदारों की जुटान ही नहीं हुई, बल्कि इफ्तार व मगरिब की नमाज के बाद बारगाहे-इलाही में दुआएं मांगी गई। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने उनके आवास परिसर में ही मगरिब की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं भी मांगी।


इस अवसर पर आशू वर्मा, लकी वर्मा, नरेश वर्मा, राजू वर्मा, सज्जाद अली, असगर अली सिद्दीकी, कय्यूम सिद्दीकी, मोहम्मद रियाज सिद्दीकी, समीर सिद्दीकी, खलील अहमद, मो. जीशान, मो. अल्ताफ, मुन्ना, उस्मान, जमील अहमद, हसमत कुरैशी, आमिर कुरैशी, सलीम, मुजफ्फर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment