मां आखिर मां होती है साहब

पिसावां (सीतापुर) कोतवाली महोली के मानवता को तार तार करती हुई घटना कचुरी गांव में सामने आई है नवजात बच्ची रोती हुई गांव में मिली जिसको गांव की ही एक महिला ने अपनाया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कचुरी गांव में सुबह नवजात बच्ची रोती हुई मिली जिसको देखने के लिए गांव के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए वही गांव की रहने वाली सुमन पत्नी सुरेंद्र ने बच्ची को लेकर सीएचसी हास्पिटल भर्ती करवाया जहां पर इलाज चला हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरो ने जिला हास्पिटल के लिए रिफर कर दिया।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment