पिसावां (सीतापुर)भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप वही बिजली की अघोषित कटौती के चलते बच्चे बूढ़े परेशान है
सबसे ज्यादा इस समय बिजली की अघोषित कटौती से रोजेदार परेशान है सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे 18 घंटे बिजली देने के निर्देश है वहीं बिजली विभाग तारो को टूटने से बिजली फिर ठीक करने से लेकर दोपहर मे तेज हवा के चलते बिजली कम मिलने की बात कह रहे है दो सप्ताह से बिजली छह से आठ घंटे ही मिलती है जिसमे भी आंख मिचौली करती रहती है दोपहर मे बिजली चली जाती जिसके बाद पांच बजे बिजली आती है वह भी एक घंटे मे दर्जनो बार आती जाती रहती वही शाम से रात मे भी बिजली समस्या से लोग जूझते रहते है ।
सरदार खां ने बताया कि इस समय जब बिजली की अधिक आवश्यकता है उस समय बिजली नहीं मिल पा रही बिजली न मिल पाने की वजह से रोजा रख रहे लोग अपने घरो मे या छाया मे बिना पंखा हवा के दिन मे गुजर बसर कर रहे है भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग से जब भी जानकारी की जाती है तो वह पावर हाऊस पर अधिक लोड होने की बात कहते है अधिक लोड की वजह से लाईन नही चल पाती सचिन गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश है लेकिन विभाग की पुरानी जर्जर लाईन की वजह से बिजली नही मिल पा रही रोजाना पिसावां के मुख्य चौराहे पर देर रात 1100 लाइन का तार रविवार तथा सोमवार को टूट कर गिर गया जिससे घण्टो बिजली वाधित हुई वही जान का भी खतरा बना हुआ है वही दोपहर मे तेज हवा के चलते पावर हाउस से बिजली कटौती कर दी जाती है इस विषय पर पिसावां पावर हाऊस के अवर अभियंता संतोष कुमार मौर्या ने बताया कि तार जर्जर है टूटने पर ठीक करने मे समय लगता है तथा तेज हवा मे किसी प्रकार का खतरा न हो इससे बिजली बंद कर दी जाती है उन्होंने बताया जितनी बिजली मील रही वह क्षेत्र मे दी जा रही है।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
