आश्वासन के बाद भी नही बना स्पीड ब्रेकर, स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग

रामकोट/सीतापुर। रामकोट-अर्थाना मार्ग पर पथरी गांव के पास 29 अप्रैल व 1 मई को मार्ग दुघर्टना में 2 मासूमों की मौत हो गयी थी। पथरी के गुस्साए ग्रामीणों ने रामकोट-अर्थाना मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया था। स्पीड ब्रेकर न बनने तक विधुत पोल मार्ग पर ग्रामीणों ने डाल दिया था । जिसकी चपेट में आने से कई मोटर साईकिल वाले गिरकर घायल हो रहे हैं। गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां भी आये दिन पलट जाती है। राहगीरों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। किसी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है । विधुत विभाग अनजान बना हुआ है । 30 मई को जूही 8 पुत्री उमेश निवासी पथरी व 1मई को प्रियांशी 6 पुत्री परदेसी दो मासूम लड़कियों की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने अर्थाना मार्ग को जाम करके प्रदर्शन कर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़ गये थे । रामकोट थानाध्यक्ष उमाकान्त दीपक ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को आश्वासन देकर प्रदर्शन को खत्म करा दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरी गांव के ग्रामीणों ने रामकोट-अर्थना मार्ग पर विधुत पोल डाल दिया था। मार्ग पर विधुत पोल से राहगीर गिरकर घायल हो रहे है । मार्ग पर पड़े पोल से निकले लोहे के तारों में फंस कर राहगीर घायल हो जाते है। किसी भी समय बड़ी अनहोनी घटना हो सकती है। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग है जल्द से जल्द रामकोट-अर्थाना मार्ग पर पथरी गांव के सामने स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। जिससे मार्ग दुर्घटनाओ पर रोक लग सके।

तत्काल हटवाते हैं पोल : जेई अमित यादव

इस संबंध में जब जेई अमित यादव से वार्ता की गई। तो उन्होंने बताया हमें ना ही मार्ग दुर्घटना की जानकारी थी ना ही मार्ग पर पड़े विधुत पोल की जानकारी है। अगर ऐसा है मार्ग पर विद्युत पोल पड़ा हुआ है। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। तो हम तत्काल उस विधुत पोल को हटवाते हैं।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दकी

Leave a comment