पिसावां (सीतापुर) थानाक्षेत्र के अंतर्गत तीन सौ ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि एसआई महेंद्र प्रताप सिंह मय पुलिस बल के साथ गस्त पर निकले थे उसी दौरान थाना क्षेत्र के इदलापुर रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक पुलिस को
देख कर भागने लगा जिसको पुलिस ने दौडा कर पकड लिया तलाशी के दौरान जेब से नशीला पाऊडर तीन सौ ग्राम बरामद हुआ जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के इदलापुर निवासी भजन पुत्र गुरुदीप के रूप मे हुई जिसको एनडीपीएस की धाराओं मे जेल भेजा गया।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
