पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर मे चोरी की नीयत से घुसे संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया पुलिस ने युवक के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक शातिर चोर है जो कई बार जेल भी जा चुका है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेरिहापुरवा निवासी उत्तम पुत्र दुलारे के घर बीती रात्रि एक गैर जनपद का संदिग्ध व्यक्ति चोरी की नीयत से घुस गया तब तक घरवालो ने उसको रँगे हाथों पकड़ लिया सुबह होते ही गांव वालो ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूंछताछ करने पर उसने अपना नाम अशोक पुत्र शिवराज निवासी अमन नगर थाना पिहानी जिला हरदोई बताया तलाशी के दौरान उसके पास से बारह बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद कर जेल भेजा गया थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया पकड़ा गया व्यक्ति शातिर किस्म का चोर है जो खीरी के मैगलगंज थाना व गाजियाबाद से जेल भी जा चुका है उन्होंने बताया सम्बंधित धाराओं में उसे जेल भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
