उर्दू भाषा की निःशुल्क पुस्तकें अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को दिया 8 सूत्री मांग पत्र

सीतापुर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, सीतापुर ने आज जिलाधिकारी सीतापुर को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र भेजा है। इस मांग पत्र में जनपद में *उर्दू भाषा* की शिक्षा व्यवस्था का विभिन्न बिंदुओं में उल्लेख कर मांग की गई है कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में जहां उर्दू भाषी छात्र मौजूद है को अन्य भाषाओं के साथ ही उर्दू भाषा की भी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

संगठन ने अपने मांग पत्र में कहा है कि हर साल यह शिकायतें प्राप्त होती है कि बच्चो को अन्य विषयों की भाँति उर्दू की किताबें मुहैया नही कराई जाती। जबकि प्रदेश में उर्दू दूसरी सरकारी भाषा है और बड़ी संख्या में उर्दू के शिक्षण हेतु उर्दू शिक्षक भी विद्यालयों में तैनात हैं। मांग पत्र में सम्मिलित सभी 8 बिन्दु उर्दू भाषा, उर्दू शिक्षक एवम छात्र-छात्राओं से संबंधित है। यह मांग पत्र ज़िला मीडिया प्रभारी खुशतर रहमान खां, ज़िला मंत्री आराध्य शुक्ल एवं जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी को भेजा गया है, पत्र की प्रति सचिव शासन, निदेशक बेसिक शिक्षा, सचिव परिषद, एडी बेसिक, मुख्य विकास अधिकारी, प्राचार्य डाइट और bsa सीतापुर की भी भेजी गई है।

Leave a comment