उदघाटन मैच में कुतुबनगर ने मारी बाजी

पिसावां(सीतापुर) कस्बे के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को स्व० अनुरुद्धसिंह स्व०सचेन्द्रसिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ एसआई अस्मित भारती द्वारा फीता काटकर किया गया ।

उन्होंने पहली गेंद पर छक्का जड़ा। उदघाट्न मैच कुतुबनगर व बीहटगौर के बीच खेला गया जिसमे कुतुबनगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया बीहटगौर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 117 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुये कुतुबनगर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने दो विकेट खोकर 9 ओवर मे ही लक्ष्य को प्राप्त कर जीत हासिल की बीहटगौर टीम के कप्तान यश ने 23 व अंकित ने 22 रानो का योगदान दिया वहीं कुतुबनगर टीम के खिलाड़ी बिलाल को मैनआफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने 59 रनों का योगदान दिया। अध्यक्ष गोलू सिंह ने बताया कि रविवार को पहली शिफ्ट में खत्री इलेवन गुरसण्डा व सिंह इलेवन पिसावां के बीच वही दूसरी शिफ्ट में जलालनगर इलेवन टीम व मुस्कान इलेवन टीम पिसावां के बीच मैच होगा। इस मौके पर मुनेंद्र पाल सिंह महेंद्र प्रताप सिंह बालेन्द्र सिंह राजेश शुक्ला विवेक बाजपेयी इरशाद,शिवम, राहुल, रिहान व प्रवीण सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment