रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी
रामकोट/सीतापुर। डालमिया चीनी मिल जवाहपुर इकाई का चालू गन्ना पेराई सत्र 2018-19 का समापन रविवार की देर रात हो गया। चीनी मिल के सहायक अधिशासी निदेशक टीएन सिंह ने बताया कि चालू गन्ना पेराई सत्र के दौरान मिल को पेराई क्षमता के अनुसार गन्ना नहीं मिलने के कारण बार-बार नो केन की स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। आरक्षित क्षेत्र के गन्ना किसानों का संपूर्ण गन्ना क्रय करने के बाद क्षेत्र में गन्ना समाप्त हो जाने पर मिल में गन्ना पेराई पूरा करके पेराई सत्र को सफलतापूर्वक समापन कर दिया गया।
