सीतापुर – जहां लगभग 40 डिग्री तापमान में आग बरस रही लोग घरों से निकलना तो दूर दरवाजे पर झांकना भी मुनासिब नहीं समझते शहरवासी तथा कुछ अधिकारी व जनप्रतिनिधि ऐसे भीषण गर्मी के मौसम में अपने अपने घरों के कमरों में तथा ऑफिस में एसी में बैठे हुए लोग यह सोच भी नहीं सकते कि ऐसे में छोटे कर्मचारियों तथा गरीब जनता के ऊपर किस प्रकार से आसमान की आग बरस रही है यदि यह जानना चाहते हो तो आइए सीतापुर के रोडवेज बस अड्डा चौराहे के पास जहां पर ट्रैफिक हवलदार अपने हमराही ओं के साथ मुस्तैदी से यातायात सुचारू रूप से संचालित करते हुए दिखेंगे शायद इनको यह अभ्यास नहीं रहता है कि आसमान से कितने डिग्री तापमान के साथ आग बरस रही है यदि इनको फिकर है तो केवल अपने कर्तव्य और अपनी ड्यूटी को निभाने की हम बड़ी आसानी के साथ पुलिस पर उंगली तो उठाते किंतु उनकी समस्या क्या है यह कभी जानने का प्रयास नहीं करते आज जब मुकेश कुमार को ईमानदारी के साथ ड्यूटी करते हुए देखा तो रहा नही गया और जाकर के मुकेश कुमार से बात की और कहा कि लगभग 40 डिग्री तापमान आग बरस रही है ऐसे में आप ड्यूटी को किस प्रकार से अंजाम देते हो कभी छांव में सस्ता लिया करो भाई इस पर ट्रैफिक हवलदार मुकेश कुमार ने जवाब दिया कि यदि हम इस तापमान को देख कर सुस्ताने लगेंगे तो फिर शहर की यातायात का क्या होगा और साहब हमें तो पता भी नहीं है कितनी डिग्री तापमान है अपनी ड्यूटी करते हैं इससे महसूस ही नहीं होता है पसीना तो जरूर निकलता है जो कुछ देर के बाद दुर्गंध आने लगती है मन में यही एक लक्ष्य होता है कि हमारी ड्यूटी ईमानदारी के साथ बीते । आज भी हमारे देश और शहर नगर में ऐसे नेक और ईमानदार जवान है जो अपनी मेहनत और ईमानदारी के साथ ड्यूटी को अंजाम देते हैं।
रिपोर्ट- राजा करन सिंह
