मिशन शिक्षा कायाकल्प “ग्रेडेड लर्निंग” कार्यक्रम के  अंतर्गत रेनुका कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित 

लखनऊ: 15 मई  सचिवालय लखनऊ  बेसिक शिक्षा विभाग एवं PRATHAM Education Foundation के सम्मिलित तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में मिशन शिक्षा कायाकल्प “ग्रेडेड लर्निंग” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है ।

जिसके अंतर्गत आज Additional chief secretary (बेसिक) Renuka kumar की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें डायरेक्टर बेसिक डॉ. सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह , डिप्टी डायरेक्टर बेसिक श्री अमरेंद्र सिंह, सचिव बेसिक मनीषा त्रिघाटिया (IAS), विशेष सचिव बेसिक आनंद कुमार सिंह , स्टेट हेड प्रथम नुज़हत मलिक , कार्यक्रम समन्वयक प्रथम रामनरेश पटेल , नेशनल MME टीम प्रथम से वरुण गुप्ता, कार्तिक मेनन ने प्रतिभाग किया ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि अभी तक किये गए कार्यो की समीक्षा व प्रदेश के प्राप्त आकड़ो पर चर्चा एवं आगामी कार्ययोजना तय की जा सके ।
आज की बैठक में सर्वप्रथम अभी तक किये गए कार्यो पर चर्चा हुई । उसके बाद प्रदेश स्तर के प्राप्त आकड़ो पर विस्तार से चर्चा की गई ।
बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजना हेतु निम्न बिन्दुओ पर चर्चा कर सबकी सहमति बनी –
1- इस सत्र में कार्यक्रम माह जुलाई से बेहतर प्लानिंग के साथ प्रारंभ किया जाएगा।
2- ग्रेडेड लर्निंग के मॉड्यूल को SCERT के रेगुलर ट्रेनिंग कैलेंडर में शामिल किया जाएगा ।
3- अगले सत्र समस्त प्राथमिक विद्यालयों में भाषा ,गणित के साथ अंग्रेजी विषय पर भी कार्य किया जाएगा ।
4- जुलाई से कक्षा 1 के बच्चों के लिए अलग से readyness कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा ।
5- प्रथम द्वारा जनपद स्तर (गोंडा और सिद्धार्थनगर) में किये जा रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए राज्य स्तर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो के साथ कार्य किया जाएगा ।
6- अगली बार मोनिटरिंग और सपोर्ट की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा और सभी की जवाबदेही तय की जाएगी।
7- जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा ।
8- ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की success story का प्रचार प्रसार मीडिया के माध्यम बड़े स्तर पर किया जाएगा ।
9- कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी अंतिम मीटिंग मई के अंतिम सप्ताह में की जाएगी जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा ।

Leave a comment