मोटरसाइकिल सवार को टैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर जिसमे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई

पिसावां (सीतापुर) टैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौत हो गई दो लोगो को हल्की चोटे आई है सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही टैक्टर ट्राली चालक छोड़कर मौके से भाग गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के जलालनगर निवासी रत्नेश की बुआ की सास जिला हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा में मौत हो गई थी शनिवार को रत्नेश अपनी दादी आशा देवी तथा चाची शिवानी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गये थे वही से वापस आ रहे थे भकुरहा जलालनगर के बीच सामने से एक तेज रफ्तार में ईटो से भरी टैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार के जोरदार टक्कर मार दी जिसमे शिवानी उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वही आशा देवी तथा रत्नेश को भी हल्की चोटे आई है सूचना पाकर मौके पर मय फोर्स के साथ एसआई अस्मित भारती पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही टैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि टैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया चालक की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट- अरूण  शर्मा

Leave a comment