पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की युवती ने दहेज ना मिलने से नाराज पति सास समेत छह लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुये थाने पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।
थाना क्षेत्र के बहुबनी गांव निवासी रेखा सिंह पुत्री महेश सिंह ने सोमवार को थाने पर तहरीर देते हुये आरोप लगाया कि उनका विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ पिछले वर्ष अप्रेल में शाहजहांपुर जिला के निगोही थाना क्षेत्र के ढखिया तिवारी निवासी संजीवसिंह के साथ हुआ था तब से उसके पति ससुरालीजन वांशिंग मशीन, फ्रिज,नकद एक लाख रुपये की मांग करते आ रहे थे मांग पूरी ना होने पर अक्सर मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे जिससे परेशान होकर वह अपने मायके चली आयी गत 28 अप्रेल को उसके पति सास देवर सहित छह लोग चौपहिया गाड़ी से बिदा कराने आये और 29 अप्रेल को बिदा कराके जैसे ही गांव के बाहर निकले तो पूछने लगे कि दहेज का सामान व रुपए नही लायी इनकार करने पर सभी लोगो ने मारपीट कर जिंदा जलाने की धमकी देते हुये उसको गांव के बाहर ही छोड़कर चले गये सूचना पाकर मौके पर पहुचे मायके पक्ष के लोगों ने लड़की की ससुराल जाकर समझाने का प्रयास किया नही मानने पर पीड़िता रेखा की तहरीर पर पति संजीव सिंह,देवर रामू सिंह,जेठ विनीत सिंह, जेठानी छोटी,सास ललितादेवी,सुरजीत सिंह ढखिया तिवारी थाना निगोही जिला शाहजहांपुर के विरुद्ध मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
