सीतापुर : इस समय जनपद सीतापुर जाम की झाम से प्रतिदिन जूझ रहा है चाहे वह लाल बाग चौराहा हो चाहे गिरी गंज चौराहा हो मुंशीगंज और चाहे कैप्टन मनोज पांडे चौराहा हो यह जाम के झाम अब सीतापुर के लिए नासूर बनता जा रहा है।
इस जाम में अब केवल साधारण नागरिक ही नहीं वीआईपी और वीवीआइपी लोग भी इस समस्या से अछूते नहीं रहे हैं सबसे अधिक यदि समस्या है तो वह मुंशीगंज चौराहा और कैप्टन मनोज पांडे चौक इन दो जगहों पर इतना अधिक कभी कभी जाम लग जाता है जो वाहन तो बहुत बड़ी बात है आप पैदल भी नहीं निकल सकते हैं ट्राफिक में लगे पुलिस कर्मचारी पसीना पसीना हो जाते फिर भी समस्या बनी रहती है जबकि पुलिस कर्मचारी अपनी पूरी ड्यूटी के साथ मुस्तैद रहते हैं नगर वासियों का मानना है कि जब से गोला रोड पर गन्ना लदी ट्रक व ट्राली ओं का संचालन हुआ है तब से यह समस्या और उत्पन्न हो गई है हद तो तब हो जाती है जब इस जाम की झाम में वीआईपी या वीवीआईपी अथवा मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस के लिए बहुत बड़ी यह जाम मुसीबत बन जाती है आखिर इस समस्या से कब और कैसे निजात मिलेगी यह सोचने का समय ना तो प्रशासन के पास है और ना ही शासन के पास बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राजनेता आखिर इन समस्याओं पर क्यों नहीं करते चर्चा।
रिपोर्ट- राज करन सिंह
