पिसावां (सीतापुर) विकास खण्ड पिसावां क्षेत्र के हजियापुर से रामकोट सीतापुर जाने वाले मार्ग पर चिरोहला गांव के पास कठिना नदी के पुल के पास रैन कट होने से दो पहिया चार पहिया वाहनों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है शंकरपुर गांव निवासी मुनेश सिंह यादव ने बताया कि सीतापुर जाने के लिए रामकोट होते हुए सीतापुर की दूरी कम पड़ती है लेकिन पुल के पास रैन कट है वही हजियापुर से बीहट गौर तक मार्ग बहुत ही जर्जर है योगी सरकार गढ्ढा मुक्त मार्ग होने की बात करती वही इस मार्ग पर काफी गढ्ढे है वही महम्मदपुर गांव निवासी पंकज मिश्रा ने बताया कि इस मार्ग पर सीतापुर जाने के लिए दूरी तो काफी कम है लेकिन मार्ग खराब होने से सीतापुर पहुँचने में काफी समय लग जाता है सरकार का इन मार्गो पर बिल्कुल ध्यान नही जा रहा है वही क्षेत्र में नेता सिर्फ इलेक्सन में दिखाई देते है वाद में जनता से किये गए वादे भूल जाते है 2014 में समाजवादी सरकार में आनन्द भदौरिया द्वारा कठिना नदी पर पुल का निर्माण कराया गया था उस समय क्षेत्र में खुश की एक लहर सी दौड़ गई थी पुल का निर्माण हुआ लेकिन मार्ग की मरम्मत नही हुई उसके बाद में भी सरकार बदली लेकिन मार्ग की हालत जस की तस बनी हुई है क्षेत्र के लोगो ने मार्ग की मरम्मत कराये जाने की मांग की है रामपाल शर्मा,श्याम मिश्र,रामगोपाल,विनोदशर्मा,रामलखन शर्मा,गया प्रसाद शर्मा,आदि।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
