संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला था नवविवाहिता का शव! शरीर पर लगे चोट बता रहे थे हत्या की दास्तां!
रायबरेली। जिला रायबरेली के थाना क्षेत्र के गूढ़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। इस की सुचना 06/05/2019 सुबह 05 बजे को जब लड़की के परिजनों को मिली तो मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव जमीन में रखा पाया! शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने शिवगढ़ थाने में लिखित तहरीर देकर ससुराली जनों हत्या आरोपी अरुण कुमार द्विवेदी! ससुर अशोक कुमार द्विवेदी! सास उर्मिला देवी! नन्द सोनीका उर्फ ससी और रितु 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। हत्या के बाद पुलिस ने उपरोक्त विपक्षी जनों पर 498 ए! 304 बी आई 0पी0सी0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट ! के तहत मुकदमा कायम किया था जिसके बाद हत्या आरोपी और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया! पर ससुर और ननद को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है! शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा पोस्ट बहादुर नगर जनपद रायबरेली के रहने वाले मृतका के पिता अनिल कुमार तिवारी पुत्र छोटेलाल तिवारी ने शिवगढ़ थाने में तहरीर देकर ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने दी गई तहरीर में लिखा है कि उनकी चौथी पुत्री निधि तिवारी उर्फ लक्ष्मी का विवाह 23 फरवरी 2019 को गूढ़ा निवासी अरुण द्विवेदी पुत्र अशोक कुमार द्विवेदी के साथ हुआ था। जिन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर बेटी का विवाह किया था। किंतु विवाह के बाद से ही पति अरुण कुमार द्विवेदी, ससुर अशोक कुमार द्विवेदी, सास एवं दो अविवाहित नंदे आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मेरी बेटी से झगड़ा करते थे। साथ ही ससुर अशोक कुमार द्विवेदी द्वारा बेटी से कई बार मारपीट की गई। और जान से मारने की धमकी दी गई! मृतका के पिता ने दी गई तहरीर में लिखा है कि बेटी की मौत की जानकारी उन्हें तब हुई जब ससुराली जनों द्वारा फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी पुत्री ने फांसी लगा ली है। पीड़ित पिता का कहना है कि मुझे पूरा विश्वास है कि अरुण द्विवेदी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मेरी बेटी की हत्या करके उसे फांसी पर लटका दिया है। घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई! और वह राजनीतिक एवं गुंडा ताकत के बल पर धमकी दिलवा रहे हैं !
पत्रकार धर्मेंद्र कुमार तिवारी की बहन है मृतका
राजधानी से प्रकाशित होने वाली राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका (:एसएम न्युज 24 टाइम्स:) के तहसील महाराजगंज जनपद रायबरेली के पत्रकार धर्मेंद्र कुमार तिवारी की बहन को ससुराल जनों ने हत्या कर दी ! और कार्रवाई से बचने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया जबकि शरीर पर चोट के निशान और काले धब्बे को देख कर लगता था कि पहले उसे जहरीला भोजन दिया गया है उसके बाद फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या की गई परिजनों को सूचना देने से पहले ही लाश को फंदे से उतार कर जमीम लेटा दिया गया और हत्या के साक्ष्य मिटाने का प्रयास किए गए घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है ! इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उपरोक्त मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी की गई है बाकी आरोपी जल्द ही गिरफ्तार का जेल भेजे जाएंगे।
पत्रकार का मोबाइल नंबर- 8318241730
रिपोर्ट- रविंद्र कुमार शर्मा
