पिसावां (सीतापुर) योगी सरकार के निर्देशों को ताक पर रख कर विधुत विभाग द्वारा की जा रही विधुत आपूर्ति जिसके चलते लोगो को भरी गर्मियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बताते चलें कि योगी सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने की घोषणा की गयी थी विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारीओ द्वारा मुख्य मंत्री के आदेशों को दरकिनार कर क्षेत्र में 24 घंटे में मात्र 6 से 8 घण्टे मुश्किल से बिजली आपूर्ति की जा रही है कई बार ट्रिप होने के बाद इस भीषण गर्मी में बुढे से लेकर बच्चे बिजली न मिलने से काफी परेशान है ।

कस्वा निवासी सलमान ने बताया जब से गर्मी की शुरुआत हुई उसी समय से बिजली कम मिलना शुरू हुई है इसके पहले लगभग 18 घण्टे बिजली सप्लाई मिल जाती थी लेकिन इस समय 6 से 8 घण्टे ही बिजली की सप्लाई मिलती है वह भी घण्टो ट्रिप करने के बाद वही कस्वा निवासी अविरल जायसवाल ने बताया कि हमारी फोटो स्टेट की दुकान फ़ोटो कॉपी का काम रहता है बिजली न होने से हमारा काफी नुकसान हो रहा है पूरे दिन जनरेटर चलाना पड़ रहा है उन्होंने बताया जब भी पॉवर हाउस पर बिजली के बारे में जानकारी करना चाहता हूं तो अक्सर सीयूजी नम्बर बंद मिलता है ।

पिसावां गांव निवासी रामू पाल ने बताया कि इस समय गर्मी काफी हो रही है ऊपर से बिजली भी नही मिल रही घर मे रखे पंखा, कूलर सब सो पीस बनकर रह गये है कस्बा निवासी राजीव गुप्ता,सुरेश गुप्ता ने बताया कि बिजली न होने से पानी का सबसे बड़ा संकट हो जाता है विजली विभाग के अधिकारियों से या कर्मचारीओ से सम्पर्क करने की कोसिस की जाती है लेकिन संपर्क नही होता है अक्सर इनके मोबाइल नम्बर बंद मिलते है जबकि पावर हाउस पर दर्जनों कर्मचारी होने के बाबजूद लाइन फार्ट बनी रहती है जिससे अक्सर बिजली सुचारू रूप से नही मिल पा रही है महम्मदपुर नम्बर दो गांव निवासी पकंज मिश्रा ने बताया कि पॉवर हाउस हमारे गांव के पास बना हुआ है और पावर हाउस पर बिजली रहती इसके बाबजूद कर्मचारी बिजली सप्लाई नही देते है जब भी पॉवर हाउस पर बिजली न होने की बात कहते है तो अक्सर उनका जबाब यही रहता है कि हवा चलने की बजह से बिजली सप्लाई नही दी जा सकती है ऊपर से आदेश है जबकि इसी पावर हाउस से बहादुरनगर का फीडर है उस क्षेत्र में काफी बिजली दी जा रही है और वही पिसावां फीडर पर बिजली सप्लाई नही दी जाती है पॉवर हाउस के कर्मचारी सौतेला व्यवहार करते है जिस से क्षेत्रवासियों में काफी रोष व्याप्त है कस्वावसियो ने बताया कि अगर रोस्टर के हिसाब से बिजली नही दी जाएगी तो हम लोग जल्दी ही किसी दिन पॉवर हाउस का घेराव करेंगे।
वही अवर अभियंता संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की लाइन काफी पुरानी है आये दिन अक्सर हवा में तार टूट जाते है जिससे किसानों की फसल का नुकसान भी हो जाता है इसीलिए दिन में सप्लाई काट दी जाती है।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
