बिसवां/सीतापुर : नगर के कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट के अभाव से रोजेदारों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। रात्रि में तरावीह पढ़ने के लिए रोजे़दार मस्जिद जाते हैं।
अंधेरा होने के कारण रास्ते में कूड़ा ,गंदगी, अवरोधक गड्ढा होने से रोजे़दार चोटिल भी हो जाते हैं।
आपको बता दें कि मंगरहिया बाजा़र, चिड़ीमारी टोला, मिरदही टोला आदि मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट कई हफ़्तों से नहीं जल रही है।
मिरदही टोला में स्थित हमज़ा मस्जिद (तोपखाना) निकट वहीदुल चूड़ी स्टोर के पास लगी सोलर एल●ई●डी● लाईट के न जलने से नमाजि़यों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इस पवित्र माह में
फज्र की नमाज़ सुबह 4:00 बजे इशा की नमाज़ रात्रि 8:00 बजे के बाद प्रारंभ होती है।
रिपोर्ट- वहाजुददीन गौरी
