भीषण गर्मी , लू एवं हीट स्ट्रोक के खतरे के चलते प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मा अवकाश घोषित कराने की उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग

सीतापुर: जनपद में दिनों दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। पूरा शहर गर्मी की चपेट में है। दिन निकलते ही गर्मी के तेवर दोपहर होते-होते असहनीय हो जाते हैं। दोपहर के समय बाजार भी सूने नजर आते हैं। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।

स्कूली बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते वक्त लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी को देखते हुए जहां राज्य शिक्षा मंडल द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित हो गया है। वहीं जनपद के प्राथमिक विद्यालय अभी भी भीषण गर्मी के मौसम में संचालित हो रहे है। दोपहर की गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रहे है। इसलिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कलेक्टर से स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कराने की मांग की है।

ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्रा ऐसी भीषण गर्मी में 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलकर शिक्षा ग्रहण करने आते हैं वहीं स्कूल की छुट्टी होने के समय छात्र-छात्राएं धूप से बचने के लिए अपने सिर पर किताबें, स्कूली बैग व रूमाल रखकर अपने आप को गर्मी से बचाने का प्रयास करते नजर आते हैं।

जबकि बलिया सहित अन्य जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया हैl अवकाश मांग मांग पत्र उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सीतापुर के द्वारा जिला मंत्री नईम शेख, जिला मीडिया प्रभारी खुशतर रहमान, जिला मंत्री आराध्य शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने दिया।

Leave a comment